Type Here to Get Search Results !

वाक्य से आप क्या समझते हैं इसके कौन-कौन से अंग है?, / रचना के आधार पर वाक्य (sentence )के कितने भेद होते हैं ,/ अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद होते हैं,

वाक्य (sentence) से आप क्या समझते हैं इसके कौन-कौन से अंग है?



नमस्कार,

इस पोस्ट पर हम निम्नलिखित जानकारी प्राप्त करने वाले है :-

*वाक्य (sentence) से आप क्या समझते हैं इसके कौन-कौन से अंग है?
*रचना के आधार पर वाक्य (sentence) के कितने भेद है?
*अर्थ के आधार पर वाक्य (sentence) के कितने भेद है एक-एक उदाहरण लिखिए?
*संयुक्त वाक्य (combined sentence ) और मिश्र वाक्य ( mixed sentence ) में क्या अंतर है?




.



 


प्रश्न :- वाक्य (sentence) से आप क्या समझते हैं इसके कौन-कौन से अंग है?

उत्तर :-  पदों या शब्दों का वह  व्यवस्थित समूह   जिससे कथन का स्पष्ट अर्थ समझ में आ जाए,वाक्य कहलाता है.

जैसे :- मै पढ़ाई कर रहा हूँ. आप भी पढ़ाई कर रहे हो.



 वाक्य के दो भेद होते है-

(1) उद्देश्य (Subject) 

(2) विद्येय (Predicate)



(1) उद्देश्य (Subject) :-

इसमें जिसके बारे में कुछ बताया जाता है, उसे उद्देश्य कहते हैं।

जैसे- आफरीन किताब पढ़ती है। साकिब पढ रहा है।



(2)विद्येय (Predicate):- 


उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, उसे विद्येय कहते है।

जैसे- पूनम किताब पढ़ती है।




प्रश्न :- रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद है?

उत्तर :-

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते है-

(i) साधरण वाक्य या सरल वाक्य (Simple Sentence)

(ii) मिश्रित वाक्य (Complex Sentence)

(iii) संयुक्त वाक्य (Compound Sentence)


(i) साधरण वाक्य या सरल वाक्य:-


जिन वाक्य में एक ही क्रिया होती है, और एक कर्ता होता है, वे साधारण वाक्य कहलाते है।




(ii) मिश्रित वाक्य:-


जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। 



(iii) संयुक्त वाक्य :-


जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।






प्रश्न :-  अर्थ के आधार पर वाक्य (sentence) के कितने भेद है एक-एक उदाहरण लिखिए?


उत्तर :-  अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद है:-

1- विधानवाचक.

जैसे:- अगस्त को लाल किले पर झंडा फहराया जाएगा.


2- निषेधवाचक :-

जैसे :- यहां कोई व्यक्ति नहीं रहता |


3- प्रश्नवाचक:-

जैसे :- तुम घर कब पहुंचेगी.


4-  संकेतवाचक :-

जैसे :-यदि वर्षा हुई तो धान की फसल अच्छी होगी.


5- संख्यावाचक :-

जैसे :- शायद वह आ चुका होगा.


6-इच्छा वाचक:-

जैसे :-  काश, मेरा सपना पूरा हो जाता.


7-आज्ञावाचक :-

जैसे :- यहां घूमना मना है.


8-विस्मयादीबोधक :-

जैसे :-बाप रे,  इतना विशाल आजगर.






प्रश्न :-  रचना के आधार पर वाक्य (sentence) के कितने भेद है?

उत्तर :- रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद है :-

1-सरल वाक्य.

2- संयुक्त वाक्य.

3- मिश्रित वाक.






प्रश्न :-  संयुक्त वाक्य (combined sentence ) और मिश्र वाक्य ( mixed sentence ) में क्या अंतर है??

उत्तर :-

सयुक्त वाक्य :- 

 जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजको द्वारा आपस में जुड़े हो,संयुक्त वाक्य कहते हैं.

जैसे :- वह अवकाश के समय खेलता है और मै  दौड़ता हूं.


 मिश्रित वाक्य:-

 जिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य होती है और दूसरा उपवाक्य उस पर आधारित होती है या आश्रित होती है उन्हें मिश्रित वाक्य कहते  हैं.

 जैसे: जो  परिश्रम करता है वही सफल होता है.




.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ