प्रश्न :- सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुधार के लिए सम्बन्ध मे अधिकारी को पत्र लिखें।
उत्तर :-
सेवा में,
मुख्य स्वास्थ्य पदाधिकारी,
राँची।
विषय:- सरकारी अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और सुधार के संबंध में।
महोदय,
मैं आपका ध्यान सरकारी अस्पतालों की बदहाल व्यवस्था की ओर खींचना चाहता हूँ। अधिकांश अस्पतालों में सुविधाओं का घोर अभाव है। आकस्मिक सेवाएँ तो नहीं के बराबर हैं। पिछले सप्ताह ही हमारे मुहल्ले के एक युवती को अचानक हार्ड अटैक आयीं थी | लोग उसे स्थानीय चिकित्सा केन्द्र में ले गए। वहाँ कोई भी डॉक्टर ड्यूटी पर नहीं मिला। और उसकी इलाज नहीं हो पायी, जिसके कारण उसकी मौत हो गई.
महोदय से आग्रह है कि सरकारी अस्पतालों की स्थिति में सुधार और सुविधाओं के विस्तार के लिए कारगर कदम उठाए जाएँ ताकि आम जनता को लाभ मिल सके। समर्थ लोगों के लिए तो प्राइवेट अस्पतालों की कमी नहीं। बेचारे गरीब कहाँ जाएँ।
धन्यवाद।
दिनांक-20 मार्च, 2019
भवदीय
साकिब अंसारी
बोरेया कांके, रांची.
Read More :-
अन्य पत्र :-
.
.धन्यवाद.
.