Type Here to Get Search Results !

समास किसे कहते हैं कितने प्रकार के होते हैं, / कर्मधारय समास और बहुव्रीहि समास में अंतर स्पष्ट कीजिए,/ कर्मधारय समास और द्विगु समास में अंतर स्पष्ट कीजिए

समास क्या है? समास के कितने भेद है? आदि की जानकारी 



प्रश्न :-  समास की परिभाषा दे?

उत्तर :-  आपस में परस्पर संबंध रखने वाले दो या दो से अधिक शब्दों के मेल को समास कहते हैं.


सरल शब्दों में :-

कम-से-कम शब्दों का मेल से  अधिक-से-अधिक अर्थ प्रकट करना ही 'समास' कहलाता है.




प्रश्न :- समास के कितने भेद है?

उत्तर :-

समास के मुख्य छ भेद है:-

(1)तत्पुरुष समास ( Determinative Compound)

(2)कर्मधारय समास (Appositional Compound)

(3)द्विगु समास (Numeral Compound)

(4)बहुव्रीहि समास (Attributive Compound)

(5)द्वन्द समास (Copulative Compound)

(6)अव्ययीभाव समास(Adverbial Compound)







1 प्रश्न :-  तत्पुरुष समास किसे कहते हैं? उदाहरण सहित समझाएं!

उत्तर :-  जिस सामासिक का उत्तर  पद  प्रधान और पूर्व पद  पर छोटा हो उसे तत्पुरुष समास करते हैं.


 उदाहरण:तुलसीकृत= तुलसी से कृत 

शराहत= शर से आहत 

राहखर्च= राह के लिए खर्च


तत्पुरुष समास के भी छह भेद होते है-

(i)कर्म तत्पुरुष

(ii) करण तत्पुरुष

(iii)सम्प्रदान तत्पुरुष

(iv)अपादान तत्पुरुष

(v)सम्बन्ध तत्पुरुष

(vi)अधिकरण तत्पुरुष







2 प्रश्न :-  कर्मधारय समास की परिभाषा दीजिए|

उत्तर :-  जिस सामासिक पद में उसका उत्तर पद प्रधान हो और दोनों पदों में उपमेय-उपमान और विशेषण विशेस्य का संबंध होता है उन्हें कर्मधारय समास है.



कर्मधारय तत्पुरुष के भेद


कर्मधारय तत्पुरुष के चार भेद है-

(i)विशेषणपूर्वपद 

(ii) विशेष्यपूर्वपद 

(iii) विशेषणोभयपद

(iv)विशेष्योभयपद






3 प्रश्न :- द्विगु समास किसे कहते है?

जिस समस्त-पद का पूर्वपद संख्यावाचक विशेषण हो, वह द्विगु समास कहलाता है।

जैसे :-पंचतंत्र = पाँच तंत्रों का समूह


द्विगु के भेद:-

इसके दो भेद होते है- 


(i)समाहारद्विगु


(ii)उत्तरपदप्रधानद्विगु।







4प्रश्न :बहुव्रीहि समास किसे कहते है?


उत्तर :- जिस समास में पूर्वपद तथा उत्तरपद- दोनों में से कोई भी पद प्रधान न होकर कोई अन्य पद ही प्रधान हो, वह बहुव्रीहि समास कहलाता है।

जैसे- दशानन- दस मुहवाला- रावण।






प्रश्न :-द्वन्द समास किसे कहते है?

उत्तर :-

जिस समस्त-पद के दोनों पद प्रधान हो तथा विग्रह करने पर 'और', 'अथवा', 'या', 'एवं' लगता हो वह द्वन्द्व समास कहलाता है।

उदहारण :-

*रात-दिन= रात और दिन


*सुख-दुख= सुख और दुख






प्रश्न :-  समाज की प्रक्रिया क्या है उदाहरण सहित स्पष्ट करें|

उत्तर :-  समाज की दो प्रक्रिया है :-

समस्त पद और समास विग्रह.

.

समस्त पद :- अनेक शब्दों या शब्द  समूह को संक्षिप्त  करने की प्रक्रिया से बना शब्द सामासिक पद या समस्त पद कहलाता है.

 जैसे:-  सभा के लिए भवन, इन शब्दों को संक्षिप्त करके सभाभवन लिखा जाता है.


समास विग्रह :- समस्त पद अथवा सामाजिक पद को खंडों में विभक्त करने की प्रक्रिया को समास विग्रह कहा जाता है.

 जैसे:-  दशानन:- दस है मुख जिसके अर्थात  रावण.






प्रश्न :-  कर्मधारय तथा बहुव्रीहि समास में अंतर स्पष्ट करें |

उत्तर :- कर्मधारय :- कर्मधारय समास के दोनों पदों  में विशेषण - विशेष्य या उपमेय -उपमान  का संबंध होता है इसका एक पद  दूसरे पर का विशेषण होता है.


 बहुवृही समस :- इस समास के दोनों पद मिलकर किसी संज्ञा  के लिए विशेषण का कार्य करते हैं.

 जैसे :- पितांबर :- पिले है जिसके वस्त्र,





प्रश्न :-  द्विगु और कर्मधारय समास में अंतर स्पष्ट करें.

उत्तर :-

द्विगु :- इस समास के सामासिक शब्द का प्रथम पद संख्यावाचक विशेषण होता है, जबकि दूसरा पद का शेष्य होता है.

जैसे :-चतुर्भुज :- चार भुजा है जिसके.


कर्मधारय समास :- कर्मधारय समास में दोनों पदों में विशेषण -विशेष्य या उपमेंय - उपमान का सम्बन्ध होता है. इसका एक पद दूसरे पद का विशेषण होता है.







.









..

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ