बहुत से लोग घायल हुए, बहुतों को लॉकअप में रखा गया, बहुत-सी स्त्रियाँ जेल गईं, फिर भी इस दिन को अपूर्व बताया गया है। आपके विचार में यह सब अपूर्व क्यों है? अपने शब्दों में लिखिए।
उत्तर :-
1.देश पर मिटना सौभाग्य की बात-26 जनवरी सन् 1931 का दिन देश के लिए आज़ादी का दिन था। आजादी प्राप्त करने के लिए देश के सपूत संघर्ष करते हैं। उस संघर्ष में कई घायल होते हैं, कई जेल जाते हैं, कई मृत्यु को प्राप्त होते हैं। यह उन सपूतों के लिए सौभाग्य का अवसर होता है क्योंकि ऐसा अवसर बार-बार नहीं मिलता है। इसलिए इस दिन या अवसर को अपूर्व कहा जाता है।
2. स्वतंत्रता की प्राप्ति-बलिदानों से ही स्वतंत्रता की प्राप्ति होती है और स्वतंत्रता देशभक्तों के लिए अपूर्व है |