क्रिया की सम्पूर्ण जानकारी
प्रश्न :- क्रिया किसे कहते हैं?
उत्तर :- जिन शब्दों द्वारा किसी कार्य को करने या संपादन होने का बोध होता है उन्हें क्रिया कहते हैं.
जैसे- पढ़ना, खाना, पीना, जाना इत्यादि।
प्रश्न :- क्रिया के निर्माण की कितनी विधियां है?
उत्तर :- क्रिया के निर्माण के निर्माण की दो विधियां है :-
1- संरचना के आधार पर.
2- कर्म के आधार पर.
प्रश्न :- रचना के आधार पर क्रिया के कितने भेद है?
उत्तर :-
रचना के आधार पर क्रिया के चार भेद होते हैं-
(1) संयुक्त क्रिया (Compound Verb)
(2) नामधातु क्रिया(Nominal Verb)
(3) प्रेरणार्थक क्रिया (Causative Verb)
(4) पूर्वकालिक क्रिया(Absolutive Verb)
.(1) संयुक्त क्रिया (Compound Verb):-
जब दो या दो से अधिक क्रिया आपस में मिलकर जब किसी एक पूर्ण क्रिया का निर्माण करती हैं, उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं।
जैसे- बच्चा विद्यालय से लौट आया
संयुक्त क्रिया के भेद
(i) आरम्भबोधक-लिए.
(ii) समाप्तिबोधक.
(iii) अवकाशबोधक.
(iv) अनुमतिबोधक.
(v) नित्यताबोधक.
(vi) आवश्यकताबोधक.
(vii) निश्र्चयबोधक.
(viii) इच्छाबोधक.
(ix) अभ्यासबोधक.
(x) शक्तिबोधक.
(xi) पुनरुक्त संयुक्त क्रिया.
(2) नामधातु क्रिया(Nominal Verb):-
संज्ञा अथवा विशेषण के साथ क्रिया जोड़ने से जो संयुक्त क्रिया बनती है, उसे 'नामधातु क्रिया' कहते हैं।
(3) प्रेरणार्थक क्रिया (Causative Verb):-
वे क्रिया जिससे इस बात का बोध है कि कर्ता स्वयं कार्य न करके किसी दूसरे को कार्य करने के लिए प्रेरित करता है, वे प्रेरणार्थक क्रिया कहलाता है।
जैसे- करना से कराना।
प्रेरणार्थक क्रिया कितने रूप है :-
प्रेरणार्थक क्रिया के दो रूप हैं :
(1) प्रथम प्रेरणार्थक क्रिया
(2) द्वितीय प्रेरणार्थक क्रिया
(4) पूर्वकालिक क्रिया(Absolutive Verb):-
जैसे- साकिब ने घर पहुँचकर फोन किया।
प्रश्न 2 :- कर्म के आधार पर क्रिया के कितने भेद हैं उदाहरण सहित स्पष्ट करें?
उत्तर :-
कर्म के आधार पर क्रिया के दो भेद है:-
1-अकर्मक क्रिया.
2- सकर्मक क्रिया.
1:- अकर्मक क्रिया:-
अकर्मक क्रिया का अर्थ अ ( बिना ) + कर्मक ( क्रिया )= बिना कर्म के. इन क्रियाओं में कर्म का लोप होता है |
2: सकर्मक क्रिया : - जिस क्रिया का फल कर्म पर पड़े उसे सकर्मक क्रिया कहते है।
जैसे- अध्यापिका पुस्तक पढ़ा रही हैं।
माली ने पानी से पौधों को सींचा।
प्रश्न :- संरचना के आधार पर क्रिया के कितने भेद हैं सभी के नाम लिखिए|
उत्तर :- संरचना के आधार पर क्रिया के निम्नलिखित भेद है:-
1- सामान्य क्रिया,
2- संयुक्त क्रिया.
3- नामधातु क्रिया.
4- प्रेरणाथक क्रिया.
5- पूर्वकलिका क्रिया.
6-कृदांत क्रिया.
प्रश्न :- नामधातु क्रिया का निर्माण किस प्रकार होता है?
उदहारण सहित लिखिए.
उत्तर :- जो क्रिया संज्ञा, सर्वनाम, या विशेषण आदि
के समान प्रयुक्त होते हैं उन्हें नामधातु क्रिया कहते हैं.
इनमें प्रत्यय लगाने के पश्चात जो क्रिया बनती है उसे नामधातु क्या कहते हैं.