आर्थिक क्रिया कितने प्रकार की होती है? अर्थव्यवस्था की आधारभूत आर्थिक क्रिया बताएं
उत्तर :-
एक अर्थव्यवस्था के चार आधारभूत आर्थिक क्रिया है
1-उत्पादन.
2-उपभोग.
3. निवेश.
4 विनीमय
1:-उत्पादन :-उत्पादन अर्थशास्त्र का महत्वपूर्ण क्रिया है जिसमें इस बात का अध्ययन किया जाता है कि उत्पादन कैसे तथा किन किन साधनों से होता है.
2:-उपभोग :-उपभोग वह आर्थिक क्रिया है जिसमें व्यक्तिगत तथा सामूहिक संतुष्टि के लिए वस्तुओं व सेवाओं की उपयोगिता का उपयोग किया जाता है. भोजन करना, कपड़ा पढ़ना आदि क्रियाएं.
3 :- निवेश:- निवेश वह आर्थिक क्रिया है जिसका संबंध भविष्य में वस्तुओं तथा सेवाओं के उत्पादन के लिए पूंजीगत वस्तुओं का उत्पादन से है.उदाहरण के लिए कपड़े सीने की मशीन.
4:- विनिमय :- विनिमय वह क्रिया है जिसमें किसी वस्तु या उत्पादन के साधन का क्रय- विक्रय किया जाता है और यह क्रय विक्रय का मुद्रा द्वारा किया जाता है. विनिमय कि इस क्रिया को कीमत निर्धारण भी कहते हैं
कीमत निर्धारण को दो भागों में बांटा गया है
*वस्तु कीमत निर्धारण:-
वस्तु कीमत निर्धारण इसका संबंध बाजार के विभिन्न दशा मे वस्तु कीमत निर्धारण से है.
* साधन कीमत निर्धारण:-
साधन कीमत निर्धारण का संबंध उत्पादन के विभिन्न साधनों का कीमत निर्धारण से है.
.