प्रश्न 4. संसार में सुखी व्यक्ति कौन है और दुखी कौन यहाँ ‘सोना और जागना किसके प्रतीक हैं इसका प्रयोग यहाँ क्यों किया गया है स्पष्ट कीजिए।
उत्तर :- (¡) सुखी व दुखी-सांसारिक दृष्टि से संसार के सभी लोग सुखी और कबीर दास दुखी है। संसार के लोग
भोग पदार्थों में मस्त हैं और इसी को सुख समझ रहे हैं, लेकिन कबीर लोगों की इस समझ को देखकर
दुखी है कि लोग वास्तविक सुख को क्यों नहीं समझ रहे हैं, जबकि भोग पदार्थों का सुख क्षणिक है और प्रभु का सुख स्थायी है।
(ii) सोना व जागना-जिसको प्रभु का ज्ञान नहीं है, वह संसार के भोग पदार्थों में मस्त है, जो स्वप्न की तरह है। इसलिए संसार की यह समझ ही सोना है। जो व्यक्ति प्रभु के ज्ञान से वास्तविक सुख को जान चुका है, सदा एक-सा रहता है, वह जागा हुआ है। वास्तविक सुख को न जानना सोना है और वास्तविक सुख को जानना जागना है।
..