प्रत्यय किसे कहते हैं? और इसके भेद बताये?,उपसर्ग और प्रत्यय के मध्य अंतर स्पष्ट करें
प्रश्न :- प्रत्यय किस कहते हैं? और इसके भेद बताये?
उत्तर :- वे शब्दाँश जो शब्द के अंत में जुड़कर शब्द के अर्थ में विशेषता उत्पन्न करते हैं प्रत्येक कहलाते हैं.
प्रत्यय के दो भेद है :-
1.कृत प्रत्यय.
2.तद्धित प्रत्याय
प्रश्न:- कृत प्रत्यय किसे कहते है? इसके कितने भेद है सभी के दो दो उदाहरण दीजिए|
उत्तर :-वे प्रत्यय जो क्रिया के मूल रूप यानी धातु में जोड़ जाते है, कृत् प्रत्यय कहलाते है।
जैसे- लिख् + अक =लेखक
कृत प्रत्यय के चार भेद है:-
(i) कर्तृवाचक कृत् प्रत्यय
(ii) कर्मवाचक कृत् प्रत्यय
(iii) करणवाचक कृत् प्रत्यय
(iv) भाववाचक कृत् प्रत्यय
(i) कर्तृवाचक कृत् प्रत्यय-
कर्ता का बोध कराने वाले प्रत्यय कर्तृवाचक कृत् प्रत्यय कहलाते है।
जैसे- रखवाला, रक्षक, लुटेरा, पालनहार इत्यादि।
(ii) कर्मवाचक कृत् प्रत्यय-
कर्म का बोध कराने वाले प्रत्यय कर्मवाचक कृत् प्रत्यय कहलाते हैं।
जैसे- ओढ़ना, पढ़ना, छलनी, खिलौना, बिछौना इत्यादि।
(iii) करणवाचक कृत् प्रत्यय-
करण यानी साधन का बोध कराने वाले प्रत्यय करणवाचक कृत् प्रत्यय कहलाते हैं।
जैसे- रेती, फाँसी, झाड़ू, बंधन, मथनी, झाड़न इत्यादि।
(iv) भाववाचक कृत् प्रत्यय-
क्रिया के व्यापार या भाव का बोध कराने वाले प्रत्यय भाववाचक कृत् प्रत्यय कहलाते हैं।
जैसे- लड़ाई, लिखाई, मिलावट, सजावट, बनावट, बहाव, चढ़ाव इत्यादि।
प्रश्न :- तद्धित प्रत्यय किसे कहते हैं? इसके कितने भेद हैं?
उत्तर :- तद्धित प्रत्यय संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण आदि के अंत में जुड़कर शब्द की रचना करने वाले प्रत्यय को तद्धित प्रत्यय कहते हैं.
जैसे :-
एक + ता = एकता
ड़का + पन = लडकपन
मम + ता = ममता
इसके आठ भेद है:-
(1) कर्तृवाचक तद्धित प्रत्यय
(2) भाववाचक तद्धित प्रत्यय
(3) संबंधवाचक तद्धित प्रत्यय
(4) गणनावाचक तद्धित प्रत्यय
(5) गुणवाचक तद्धित प्रत्यय
(6) स्थानवाचक तद्धित प्रत्यय
(7) ऊनवाचक तद्धित प्रत्यय
(8) सादृश्यवाचक तद्धित प्रत्यय
प्रश्न :- उपसर्ग और प्रत्यय के मध्य अंतर स्पष्ट करें
उत्तर :- उपसर्ग:-
वे शब्दाँश जो किसी शब्द के आरंभ में जुड़कर उसके अर्थ में परिवर्तन ला दे,उसे उपसर्ग कहते हैं.
जैसे :-उप + देश = उसदेश
प्रत्यय:-
वे शब्दाँश जो शब्द के अंत में जुड़कर शब्द के अर्थ में विशेषता उत्पन्न करते हैं पर प्रत्यय कहलाते जाते हैं.