Type Here to Get Search Results !

क्रिया विशेषण किसे कहते हैं,और इसके भेद,/ विशेषण और क्रिया विशेषण में अंतर बताइए,/ क्रिया विशेषण की रचना किस आधार पर हुई है


 प्रश्न :- क्रिया विशेषण किसे कहते हैं? 

उत्तर :-  वे अविकारी शब्द जो  क्रिया की विशेषता प्रकट करते हो उसे  क्रिया विशेषण कहते है.





प्रश्न :- क्रिया विशेषण के कितने भेद है?प्रत्येक के दो दो उदाहरण लिखिए|

उत्तर :-

 क्रिया विशेषण के चार भेद है:-


1- स्थान वाचक विशेषण.

*नीचे जाकर खेलो.

*यहां गर्मी पड़ रही है.



2- रीति वाचक विशेषण :-

*वह सरपट दौड़ने लगा

* धीरे धीरे चलो|



3- काल वाचक विशेषण :-

*हम कल घूमने जाएंगे

वह परसो चला गया था.



4- परिणाम वाचक विशेषण:-

*  मुझे थोड़ा अवसर और दो

* उसके पास अधिक धन नहीं है.






प्रश्न :-  विशेषण और क्रिया विशेषण में अंतर स्पष्ट करें

उत्तर :-

विशेषण :- संज्ञा या सर्वनाम की विशेषता बताने वाले शब्द को विशेषण कहते है.


 क्रिया विशेषण:-

 क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द को क्रिया विशेषण  कहते हैं







प्रश्न :- क्रिया विशेषण की रचना किस आधार पर हुई है

उत्तर :-  रचना की दृष्टि से क्रिया विशेषण के दो भेद:-

1- मूल  क्रिया विशेषण:- अचानक, कदाचित, थोड़ा. आदि.


2:- योगिक क्रिया विशेषण:- एक साथ,एक बार,  आजीवन  आदि.








.




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ