विशेषण किसे कहते हैं इसके कितने भेद हैं?
*विशेषण किसे कहते हैं इसके कितने भेद हैं?
*सर्वनाम एवं सार्वनामिक विशेषण में क्या अंतर है?
* विशेषण के कितने अवस्थाएं होती है,
प्रश्न :- विशेषण किसे कहते है?और इसके भेद लिखें?
उत्तर :-जो शब्द संज्ञा या सर्वनाम शब्द की विशेषता बताते है उन्हें विशेषण कहते है।
विशेषकन के पांच भेद है :-
गुणवाचक विशेषण (Adjective of Quality)
(2)संख्यावाचक विशेषण (Adjective of Number)
(3)परिमाणवाचक विशेषण (Adjective of Quantity)
(4)संकेतवाचक विशेषण (Demonstractive Adjective)
(5)व्यक्तिवाचक विशेषण (Proper Adjective)
1):- गुणवाचक विशेषण (Adjective of Quality):-
वे विशेषण शब्द जो संज्ञा या सर्वनाम के गुण जैसे :- रूप-रंग, आकार, स्वाद, दशा,आदि की विशेषता प्रकट करते हो गुणवाचक विशेषण कहलाते है।
जैसे- हरा टोपी, लाल जूता आदि.
(2) संख्यावाचक विशेषण:-:-
वे विशेषण जो संज्ञा अथवा सर्वनाम की संख्या का बोध कराते हैं, संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं।
संख्यावाचक विशेषण के भी दो भेद है :-
(i) निश्चित संख्यावाचक विशेषण
(ii) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण
(i) निश्चित संख्यावाचक विशेषण :-
ये वे विशेषण जिससे किसी निश्चित संख्या का बोध होता हैं,निश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाता हैं।
जैसा :-
उस घर पर चार आदमी रहते है!
प्रार्थना-सभा में पचास लोग उपस्थित थे।
(ii) अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण :-
वे विशेषण शब्द जो विशेष्य की निश्चित संख्या होने का बोध न कराते हों, वे संख्या अनिश्चित संख्यावाचक विशेषण कहलाते हैं।
जैसे :-
कक्षा में बहुत कम छात्र उपस्थित थे।
प्रश्न :- संख्यावाचक विशेषण और परिणाम वाचक विशेषण में अंतर स्पष्ट करें|
उत्तर :-सांख्यवाचक विशेषण :-
जीन विशेषण शब्दों में संज्ञा या सर्वनाम की संख्या का बोध होता है उन्हें संख्यावाचक विशेषण कहते हैं,
जैसे :- कक्षा में कुल 40 छात्र बैठ सकते हैं
परिणामवाचक विशेषण :-
जिन विशेषण शब्दों से किसी वस्तु आस्था पदार्थ की मात्रा नापतोल का बोध होता है उसे परिणाम वाचक विशेषण कहते है.
जैसे :-
*तालाब में बहुत सी मछलियां है
* थोड़ा भोजन कर लो.
प्रश्न :- सर्वनाम एवं सार्वनामिक विशेषण में क्या अंतर है?
उत्तर :-
सर्वनाम:-
संज्ञा के स्थान पर बोले जाने वाले शब्द को सर्वनाम कहते हैं.
जैसे :-
मोहित बहुत ही समझदार कौन है.
सार्वनामिक विशेषण:- जिन सर्वनाम का प्रयोग किसी संख्या के स्थान पर विशेषण के समान होता है, उन्हें सर्वनामिक विशेषण कहते हैं
प्रश्न :- विशेषण की कुल कितनी अवस्था है?
उत्तर :-
विशेषण की तीन अवस्थायें है :-
(i)मूलावस्था (Positive Degree)
(ii)उत्तरावस्था (Comparative Degree)
(iii)उत्तमावस्था (Superlative Degree)
(i)मूलावस्था :-
मूलावस्था (Positive Degree) उसे कहते है जिससे किसी वस्तु या व्यक्ति के गुण और दोष की बताने के लिए किया जाता है,मूलावस्था (Positive Degree) कहलाता है.
जैसे :-
आसमान में 'लाल' पतंग उड़ रही है।
ऐश्वर्या राय 'खूबसूरत' हैं।
(ii)उत्तरावस्था :-
उत्तरावस्था (Comparative Degree) उसे कहते है, जिससे जो दो विशेष्यो की विशेषताओं से तुलना करता है।
जैसे-
वह तुम से 'सबसे अच्छी' लड़की है।
राम मोहन से अधिक समझदार हैं।
(iii)उत्तमावस्था :-
उत्तमावस्था (Superlative Degree) उसे कहते है जो एक विशेष्य को अन्य सभी की तुलना में बढ़कर बताता है।
इसमें विशेषण द्वारा किसी वस्तु अथवा प्राणी को सबसे अधिक गुणी या दोषी बताया जाता है।
जैसे- तुम 'सबसे सुन्दर' हो।