Type Here to Get Search Results !

वाक्य किसे कहते हैं वाक्य के कितने अंग होते हैं, रचना के आधार पर वाक्य भेद मसक, अर्थ के आधार पर वाक्य भेद बताइए मसक,

वाक्य किसे कहते हैं वाक्य के कितने अंग होते हैं, 


 प्रश्न :- वाक्य से आप क्या समझते हैं?

उत्तर :-  पदों या शब्दों का वह  व्यवस्थित समूह   जिससे कथन का स्पष्ट अर्थ समझ में आ जाए,वाक्य कहलाता है.

जैसे :- मै पढ़ाई कर रहा हूँ. आप भी पढ़ाई कर रहे हो.




प्रश्न :- वाक्य के कौन-कौन से अंग है?

 वाक्य के दो भेद होते है-

(1) उद्देश्य (Subject) 

(2) विद्येय (Predicate)



(1) उद्देश्य (Subject) :-

इसमें जिसके बारे में कुछ बताया जाता है, उसे उद्देश्य कहते हैं।

जैसे- आफरीन किताब पढ़ती है। साकिब पढ रहा है।



(2)विद्येय (Predicate):- 


उद्देश्य के विषय में जो कुछ कहा जाता है, उसे विद्येय कहते है।

जैसे- पूनम किताब पढ़ती है।




प्रश्न :- रचना के आधार पर वाक्य के कितने भेद है?

उत्तर :-

रचना के आधार पर वाक्य के तीन भेद होते है-

(i) साधरण वाक्य या सरल वाक्य (Simple Sentence)

(ii) मिश्रित वाक्य (Complex Sentence)

(iii) संयुक्त वाक्य (Compound Sentence)


(i) साधरण वाक्य या सरल वाक्य:-


जिन वाक्य में एक ही क्रिया होती है, और एक कर्ता होता है, वे साधारण वाक्य कहलाते है।




(ii) मिश्रित वाक्य:-


जिस वाक्य में एक से अधिक वाक्य मिले हों किन्तु एक प्रधान उपवाक्य तथा शेष आश्रित उपवाक्य हों, मिश्रित वाक्य कहलाता है। 



(iii) संयुक्त वाक्य :-


जिस वाक्य में दो या दो से अधिक उपवाक्य मिले हों, परन्तु सभी वाक्य प्रधान हो तो ऐसे वाक्य को संयुक्त वाक्य कहते है।





प्रश्न :-  अर्थ के आधार पर वाक्य के कितने भेद है एक-एक उदाहरण लिखिए?


उत्तर :-  अर्थ के आधार पर वाक्य के आठ भेद है:-

1- विधानवाचक.

जैसे:- अगस्त को लाल किले पर झंडा फहराया जाएगा.


2- निषेधवाचक :-

जैसे :- यहां कोई व्यक्ति नहीं रहता |


3- प्रश्नवाचक:-

जैसे :- तुम घर कब पहुंचेगी.


4-  संकेतवाचक :-

जैसे :-यदि वर्षा हुई तो धान की फसल अच्छी होगी.


5- संख्यावाचक :-

जैसे :- शायद वह आ चुका होगा.


6-इच्छा वाचक:-

जैसे :-  काश, मेरा सपना पूरा हो जाता.


7-आज्ञावाचक :-

जैसे :- यहां घूमना मना है.


8-विस्मयादीबोधक :-

जैसे :-बाप रे,  इतना विशाल आजगर.








प्रश्न :-  संयुक्त वाक्य और मिश्र वाक्य में क्या अंतर है?

उत्तर :-

सयुक्त वाक्य :- 

 जिन वाक्यों में दो या दो से अधिक सरल वाक्य योजको द्वारा आपस में जुड़े हो,संयुक्त वाक्य कहते हैं.

जैसे :- वह अवकाश के समय खेलता है और मै  दौड़ता हूं.


 मिश्रित वाक्य:-

 जिन वाक्यों में एक प्रधान उपवाक्य होती है और दूसरा उपवाक्य उस पर आधारित होती है या आश्रित होती है उन्हें मिश्रित वाक्य कहते  हैं.

 जैसे: जो  परिश्रम करता है वही सफल होता है.






.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ