सर्वनाम किसे कहते हैं इसके कितने भेद है प्रत्येक को उदाहरण सहित समझये
प्रश्न :-सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ क्या है?
उत्तर :- सर्वनाम का शाब्दिक अर्थ है सबका नाम |ये शब्द संज्ञा के स्थान पर संज्ञा के लिए प्रयुक्त किए जाते हैं, यह सभी के लिए समान होती है इसीलिए इसे सर्वनाम कहा जाता है.
प्रश्न :- सर्वनाम के कितने भेद होते हैं?
उत्तर :-
सर्वनाम के छ: भेद होते है-
(1) पुरुषवाचक सर्वनाम (personal pronoun)
(2) निश्चयवाचक सर्वनाम (demonstrative pronoun)
(3) अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite pronoun)
(4) संबंधवाचक सर्वनाम (Relative Pronoun)
(5) प्रश्नवाचक सर्वनाम (Interrogative Pronoun)
(6) निजवाचक सर्वनाम (Reflexive Pronoun)
प्रश्न 1:- पुरुषवाचक सर्वनाम किसे कहते है? इसके कितने भेद हैं उदाहरण सहित बताएं |
उत्तर :-जिन सर्वनाम शब्द से व्यक्ति का बोध होता है, उन्हें पुरुषवाचक सर्वनाम कहते है.
पुरुषवाचक सर्वनाम के निम्नलिखित तीन भेद है:-
1- प्रथम पुरुष.
2- मध्यम पुरुष.
3अन्य पुरुष.
1- प्रथम पुरुष.:- जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलले या कहने वाला अपने नाम के बदले करता है उन्हें प्रथम पुरुष या उत्तम पुरुष कहते हैं.
जैसे :- मैं, हम, मैंने, हमने, मुझे, आदि.
2- मध्यम पुरुष:- जीन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग सुनने वाले के लिए किया जाता है यह मध्यम पुरुष कहलाता है
जैसे :- तू, तुम, तुम्हे, आप आदि.
3.अन्य पुरुष:- जीन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग बोलने वाला या कहने वाला किसी व्यक्ति के विषय में करता है उन्हें अन्य पुरुष करते हैं
जैसे :- वे, उसे उन्होंने आदि ,
प्रश्न 2:- निश्चयवाचक सर्वनाम (demonstrative pronoun) किसे कहते है? उदहारण सहित बताये |
उत्तर :-
जो सर्वनाम शब्द किसी निश्चित व्यक्ति, वस्तु अथवा घटना की ओर संकेत करे, उसे निश्चयवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे- यह, वह, ये, वे आदि।
3:- अनिश्चयवाचक सर्वनाम क्या है इसकी कोई दो उदाहरण बताये.
उत्तर :- जो सर्वनाम शब्द किसी निश्चित वस्तु व्यक्ति या घटना का बोध नहीं कराते उन्हें अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहते है,
जैसे:- दूध में कुछ है,
बाहर कोई खड़ा है
प्रश्न4 :- संबंधवाचक सर्वनाम किसे कहते है? उदाहरण दीजिए?
उतर :- वे सर्वनाम शब्द वाक्य में आए दूसरे सर्वनाम शब्द के साथ अपना संबंध स्थापित करते हैं वे संबंधवाचक सर्वनाम कहलाते हैं.
जैसे :- जैसा करोगे वैसा पाओगे.
प्रश्न 5 :-प्रश्नवाचक सर्वनाम किसे कहते है?
उत्तर :- वे सर्वनाम, जिसे सवाल पूछने के लिए प्रयुक्त होते है, उसे प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है।
जैसे- कौन, क्या, किसने आदि।
प्रश्न 6:- निजवाचक सर्वनाम किसे कहते है?
उत्तर :- 'निज' का अर्थ होता है- अपना और 'वाचक का अर्थ होता है- बोध कराने वाला अर्थात 'निजवाचक' का अर्थ हुआ- अपनेपन का बोध कराना।
अन्य शब्दों में :-
जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग कर्ता के साथ अपनेपन का ज्ञान कराने के लिए किया जाए, उन्हें निजवाचक सर्वनाम कहते है।
जैसे- अपने आप, निजी, खुद आदि।
.