क्लास -11, भूगोल ( geography ), अध्याय :- भूगोल एक विषय के रूप मे, नोट्स
नमस्कार,
भूगोल क्या है?
साधारण शब्दों में भूगोल पृथ्वी का वर्णन है अर्थात भूगोल विश्व के विभिन्न भागों में उच्चावच जलवायु, जलप्रवाह वनस्पति, मृदा आदि में पाई जाने वाली विविधता का वर्णन करता है,अंग्रेजी में जियोग्राफी यूनानी शब्दों के मेल से बना है जिसमे Geo का अर्थ होता है " पृथ्वी " और Graphy का अर्थ होता है " वर्णन " | अर्थात भूगोल एक ऐसा विषय है, जिसमें हम पृथ्वी के वर्णन करते हैं,
इरेटोसथेनिज को भूगोल का पिता कहा जाता है इन्होंने
(2 3 4 B C ) में इस विषय को प्रभासित करने के लिए जियोग्राफी शब्द का प्रयोग किया इरेटोसथेनिज एक यूनानी भूगोलवेत्ता थे,
परिभाषा :-
भूगोलवेत्ता के अनुसार:-
1 : L.D STAMP के अनुसार :-भूगोल को मानव के निवास के रूप में पृथ्वी का वर्णन है
2 : RICHARD HARTSHORNE के अनुसार :- भूगोल पृथ्वी पर क्षेत्र में विभिन्न टावर के विवरण तथा व्याख्या से संबंधित है
3: HETTNER के अनुसार :-भूगोल पृथ्वी के विभिन्न भागों में कार्य करन संबंध का अध्ययन करता है
भूगोल के शाखाएं :-
क्रमबद्ध भूगोल एवं प्रादेशिक
भूगोल के अध्ययन के दो प्रमुख उपागम है
1: क्रमबद्ध भूगोल
2: प्रादेशिक भूगोल
क्रमबद्ध भूगोल की विचारधारा जर्मनी के प्रसिद्ध भूगोलवेता अलेकुमर्जेडर वोन हुम्बोल्ट ( 1969 से 1859) द्वारा प्रस्तुत की गई है जबकि प्रादेशिक भूगोल का विकास एक अन्य जर्मन भूगोलवेत्ता कार्ल रीडर ( 1779 - 1859 ) द्वारा किया गया,
. क्रमबद्ध तथा प्रदेशिक भूगोल में अंतर:-
क्रमबद्ध भूगोल
1 :क्रमबद्ध भूगोल को सामान्य भूगोल भी कहते हैं
2 : क्रमबद्ध भूगोल के अनुसार भूगोल का अध्ययन भूगोल के किसी एक तत्व पर ही केंद्रित होता है
3: क्रमबद्ध भूगोल किसी एक विशिष्ट भौगोलिक तत्वों का अध्ययन होता है,
4: क्रमबद्ध भूगोल विधि क्षेत्र का समाकलित रूप प्रस्तुत करता है,
5 : क्रमबद्ध भूगोल राजनीतिक इकाइयों के आधारित होता है
6:क्रमबद्ध भूगोल अध्ययन खोज व तत्वों को प्रस्तुत करता है,
प्रादेशिक भूगोल
1: प्रादेशिक भूगोल का विशिष्ट भूगोल भी कहते हैं2: प्रादेशिक भूगोल के अनुसार भूगोल का अध्ययन प्रया भू स्थल को विभिन्न प्रदेशो मे विभाजित करती है,
3:यह विधि एकाकी रूप प्रस्तुत करती है,
4: किसी एक प्रदेश का सभी भौगोलिक तत्वों के संबंध में एक इकाई के रूप में अध्ययन करता है,
5: यह विधि भौगोलिक इकाई पर आधारित होता है
6: यह अध्ययन किसी प्रदेश के वातावरण तथा मानव के बीच अंतर संबंध को प्रस्तुत करता है
आज के लिए इतना ही, आप सिर्फ हमारे द्वारा दिया हुआ पोस्ट पोस्ट को अच्छी तरह याद कर ले, क्योंकि इन्ही मे से परीक्षा मे पूछा जायेगा,
धन्यवाद
जियोग्राफी नोट देखने के लिया क्लिक करें
